13jjrp17- मृतक दंपति का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
झज्जर। गुढ़ा-जौंधी के बीच रेलवे फाटक सी-28 के पास ट्रेन के आगे लेटकर जान देने वाले दंपती का अंतिम संस्कार गांव में एक ही चिता में किया गया। दंपती की करीबन 8 माह की बेटी दिव्या परिवार के पास खेलती रही। उसे यह नहीं पता कि अब उसके मां-बाप उसे खिलाने, उठाने के लिए आएंगे या नहीं।
वहीं इस मामले में पहले मायके पक्ष की तरफ से परेशान करने के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में खरहर व जौंधी गांव के ग्रामीणों के बीच सिविल अस्पताल में घंटों पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों की तरह से अपनी-अपनी बात रखी गई। बाद में फैसला हुआ कि मृतक सुनील की जो भी जमीन है वह उनकी बेटी के नाम करवाई जाएगी।
परिवार के सदस्य शवों को गांव ले गए जहां पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। सुनील व हिमांशी की बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी दादी शकुंतला पर आ गई है। इसके अलावा ताऊ अनिल व परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी देखभाल करेंगे।