फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली शीत लहर ने कंपकंपाया, 26 को कोहरे के आसार

विज्ञापन
-फोटो 59 : शनिवार को बहादुरगढ़ में निकली धूप और साफ रहा आसमान। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में शनिवार को दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया। हवा की गति 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। इससे दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग की ओर से 26 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह 14 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और सूर्य देव तेज के साथ आसमान में चमके।
शीत लहर के कारण अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 43 से 97 प्रतिशत तक रही। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को बारिश के आसार हैं जिससे ठंड और बढ़ सकती है। 25 व 26 जनवरी को आंशिक बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें