व्यापारियों को किया गया सम्मानित।
गोरखपुर। समस्त व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को एक वाटिका में व्यापारिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।अध्यक्षता समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने की। इस अवसर पर गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, पुष्पदंत जैन, राजेश गुप्ता, पवन जालान, मनीष सिंह, अमित सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।