फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समारोह में आर्ट गैलरी, रागनी और देसी पकवानों की दिखेगी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया जाएगा। 100 इयर्स ऑफ एक्सीलेंस थीम पर आयोजित समारोह में कॉलेज की एक सदी की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा की लोककला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इसमें रागनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, कॉलेज परिसर में आर्ट गैलरी भी लगाई जाएगी। इसमें संस्थान के इतिहास और उसकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

डिजिटल डिस्प्ले में दिखेगा 100 साल का सफर

कॉलेज की स्थापना वर्ष 1927 में हुई थी। शताब्दी समारोह के तहत डिजिटल डिस्प्ले और ऑडिटोरियम में विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्थान की 100 साल की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें कॉलेज के विकास, शैक्षणिक योगदान और गौरवशाली इतिहास को दर्शाने की योजना है।
विज्ञापन


हरियाणवी व्यंजनों की खुशबू से महकेगा परिसर

समारोह में हरियाणा की पारंपरिक खानपान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष फूड फेस्ट भी आयोजित होगा। इसमें विद्यार्थी घर से तैयार पारंपरिक व्यंजनों की स्टॉल लगाएंगे। सुहाली, गुलगुले, लस्सी, साग, चूरमा, बाजरे की रोटी, मक्खन और हलवा जैसे देसी पकवान लोगों को हरियाणवी स्वाद से रूबरू कराएंगे। इसके जरिये विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और पारंपरिक खानपान को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें