जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर अपनी पुत्री को ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, एक युवक उसकी पुत्री को फोन कर परेशान करता था और कभी जसराना तो कभी किसी अन्य स्थान पर मिलने के लिए बुलाता था। रविवार को भी युवक ने उसकी पुत्री को सुबह करीब 11 बजे जसराना बुलाया था, जिसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुत्री का पता नहीं चलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की और युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।