30jjrp07- बेरी में आरएफआईडी टैग लगाता कर्मचारी। संवाद
बेरी। शहर में घर-घर कूड़ा उठान के लिए मकानों के बाहर आरएफआईडी (रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग लगाने का काम एजेंसी ने शुरू कर दिया है।
इससे अब हर घर से नियमित कूड़ा उठाया जाएगा। किसी भी तरह की शिकायत पर कार्रवाई की जा सकेगी। बुधवार को घर-घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की टीम ने घर-घर आरएफआईडी टैग लगाना शुरू किया। आरएफआईडी टैग लगने से यह पता लगाया जा सकेगा कि किस घर से कूड़ा लिया गया और कौन सी गाड़ी नहीं पहुंची।
पालिका कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि आरएफआईडी व्यवस्था लागू होने के बाद कूड़ा संग्रहण पारदर्शी होगा। जब भी कूड़ा गाड़ी किसी गली में जाएगी तो वहां लगे आरएफआईडी को स्कैन किया जाएगा। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से यह रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होगा।
इंसेट
आरएफआईडी ऐसे करेगी काम
जब एजेंसी की गाड़ी किसी घर से कूड़ा उठाएगी तो उस घर पर लगा आरएफआईडी टैग स्कैन किया जाएगा। स्कैनिंग के बाद संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगी। इस तकनीक के माध्यम से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि किस घर से कूड़ा उठाया गया है और कहां नहीं।
वर्जन
शहर की सफाई व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आरएफआईडी तकनीक लागू की गई है। इसमें एजेंसी की तरफ से शहर में आरएफआईडी टैग लगाना शुरू कर दिया गया है। एजेंसी की ओर से प्रत्येक घर पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे। टैग लगने के बाद कूड़ा संबंधी परेशानी नहीं होगी।-रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका बेरी