बहादुरगढ़। श्री श्याम गुणगान मंडल लाइनपार की ओर से 31 अक्तूबर को वार्ड-5 के जौहरी नगर स्थित राधे फार्म हाउस में 10वां श्री श्याम वंदना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। संस्थापक एवं प्रधान अश्वनी वशिष्ठ और संरक्षक सुनील पंवार ने बताया कि कार्यक्रम शाम 5:15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
महोत्सव श्रीश्री 1008 बाबा कालिदास कृष्णानंद परमहंस महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज और श्रीश्री 1008 महंत गणेश बाबा महाराज के सान्निध्य में होगा।
महोत्सव में भव्य दरबार, अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग, इत्र सेवा, फल और पंचमेवा विशेष आकर्षण रहेंगे। मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी। श्री श्याम निष्काम सेवा परिवार की ओर से चरण पादुका सेवा और भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, विधायक राजेश जून, भाजपा नेता दिनेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।