फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 100...जेईई एडवांस में जिले की 2 छात्राएं पास

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हाल ही में जारी हुए जेईई एडवांस की परीक्षा परिणाम में सुपर-100 के तहत कोचिंग लेने वाली दो छात्राओं ने परीक्षा पास की है। इसमें बाबरा गांव की कशिश और कोका गांव की पारुल शामिल है। बाबरा गांव की कशिश ने 3864वां रैंक हासिल किया है। इसी प्रकार से कोका गांव की पारुल ने 3117वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

कशिश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला की छात्रा है, जबकि पारुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरी की छात्रा है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने बताया कि प्रदेश में सुपर-100 के 193 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 72 बच्चों ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास की है।
इसमें सामान्य कैटेगरी के 37, ओबीसी कैटेगरी के 20, एससी कैटेगरी के 30 और 24 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। इसमें फरीदाबाद जिले के सबसे ज्यादा 8, गुरुग्राम और हिसार के सात-सात, भिवानी और जींद जिले के 6-6 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें