फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जन्मदिन का केक काट रहे युवकों पर चलाई गोली, दो दोस्त घायल

Fri, 06 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के मटका चौक के पास सड़क पर आधी रात को दोस्त के जन्मदिन पर कार के बोनट पर रखकर केक काट रहे युवकों पर कार सवार कुछ युवकों ने फायरिंग की गई। गोलियां लगने से दो युवक घायल हो गए।
डॉक्टरों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। दूसरे को निजी अस्पताल में उपचार दिया गया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। घोड़ो पीपली गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उनके गांव के ही सुमित गुर्जर का छोटी लाइन जगाधरी में क्वींस नाम से गेस्ट हाउस है। बुधवार दोपहर बाद तीन बजे वह अपने दोस्त घोड़ो पीपली के ही विकास गुर्जर व सुमित गुर्जर के साथ गेस्ट हाउस में आए थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जिला करनाल के कलरा गांव निवासी उसका दोस्त रजत गुर्जर भी गेस्ट हाउस पर आ गया। उसका एक दोस्त रादौर निवासी कुनाल पहले ही गेस्ट हाउस पर मौजूद था। रात करीब एक बजे गेस्ट हाउस पर खाने पीने के बाद वह कार में अपने गांव घोडों पीपली जाने लगे। विकास की कार में वह, राकेश और दक्ष वर्मा थे। अन्य दोस्त दूसरी कार में थे। जब वह मटका चौक के पास पहुंचे तो उन्होंने कार रोक ली।
उसके दोस्त सुमित गुर्जर ने अपने दोस्त के जन्मदिन की खुशी में कार से केक निकालकर बोनट पर रख दिया। तभी उन्हें गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने देखा तो विकास को गोली लगी थी। जब वह विकास को संभालने लगा तो उसे भी एक गोली गली। गाेली उसकी छाती के पास लगी। छाती से खून निकलता देख उसने अंगुली डालकर गोली को निकाल दिया।
गोली लगने से वे दोनों घायल हो गए। उसने देखा कि कुछ दूरी पर वर्ना कार में छोटी लाइन निवासी सुमित राणा व उसके साथी खड़े थे। जिनके हाथ में पिस्टल थी। आरोप है कि कि सुमित राणा व उसके दोस्तों ने उन्हें गोलियां मारी हैं। बाद में आरोपी वहां से भाग निकले। अन्य दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
डॉक्टरों ने विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने भूपेंद्र उर्फ आशीष के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी सुमित राणा को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो युवकों को गोलियां लगने की सूचना पर उनकी पुलिस टीम रात को ही अस्पताल पहुंची थी। घायल भूपेंद्र उर्फ आशीष के बयान दर्ज किए गए है। मामले में आरोपी सुमित राणा को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। -सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-17।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें