फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को जैव विविधता की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार आयोजित पांच दिवसीय कैंप के तहत छात्राओं को जैव विविधता और वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर विष्णु ने छात्राओं को जैव विविधता की उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रकृति में प्रत्येक जीव-जंतु और वनस्पति का अपना महत्व है। जैव विविधता के संरक्षण से ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना संभव है। वहीं, वन दरोगा महेंद्र सिंह ने वनों से मिलने वाले लाभों और पर्यावरण सुरक्षा में जंगलों की अहम भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी देवी, सवेर कौर, पूनम रानी और संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें