फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
-फोटो 81 : महाविद्यालय भ्रमण के दौरान प्राध्यापिकाओं से बातचीत करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परनाला गांव के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को शैक्षिक उद्देश्य से शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों के साथ अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं। इनमें मधु (संस्कृत), बरखा (अंग्रेजी) और स्वाति वर्मा (अंग्रेजी) शामिल थीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने स्वागत किया। प्राचार्या ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए हुए विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय भ्रमण के माध्यम से आप सभी को यहां की शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी। यह अनुभव भविष्य के निर्णय लेने में भी सहायक सिद्ध होगा।
इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन डॉ. शालू शर्मा अर्थशास्त्र विभाग व स्वीटी गणित विभाग की देखरेख में किया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व और विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें