फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान के पेपर में मानचित्र आधारित सवालों में उलझे छात्र

विज्ञापन
16jjrp11- पीएमश्री स्कूल में आयोजित हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। - फोटो : 1
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सोमवार को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिले में बनाए गए 55 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि मानचित्र से संबंधित सवालों को हल करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

कई केंद्रों पर उड़नदस्तों ने भी जांच की। हर केंद्र पर पांच से छह पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। परीक्षा देकर बाहर आए अधिकतर विद्यार्थी खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार ही आया था। विकल्प वाले प्रश्नों को छोड़कर बाकी सेक्सन सरल पूछा गया था।
परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी सुरेंद्र ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था। पेपर उनकी तैयारी के अनुरूप ही आया इसलिए उन्हें प्रश्न हल करने में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। अनिल ने बताया कि प्रश्नपत्र सामने आते ही मन में यही विचार आया कि पहले कौन सा प्रश्न हल किया जाए। पेपर आसान था। कुछ प्रश्नों में दिक्कत आई लेकिन समय रहते उन्हें हल कर लिया
विज्ञापन


विद्यार्थी बोले मुश्किल था पेपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सोमवार को 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थी मोहित ने बताया कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन पेपर मुश्किल था। कई प्रश्न कठिन भी पूछे गए थे। साहित्य के प्रश्न कठिन थे। विद्यार्थी अन्नू ने बताया कि प्रश्न एनसीईआरटी से था लेकिन प्रश्न मुश्किल थे जिनको हल करने में समय लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें