27jjrp21- परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थियों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
- फोटो : samvad
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले में 42 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी खुश नजर आए।
उन्होंने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। परीक्षा में वैश्वीकरण, इमरजेंसी, जनसंघ व विदेशी संबंधों पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे और पेपर को पूरा करके आए हैं। वहीं परीक्षा को देखते हुए बोर्ड के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य फ्लाइंग टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
दो मार्च को 12वीं की फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने बताया कि सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस की तरफ से किए गए हैं। संवाद