फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur छात्र छत से गिरकर हुआ घायल, शिक्षामित्र ने तरोई तोड़ने के लिए चढ़ाया था, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Nov 2022 05:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भीतरगांव के उदयीपुर गांव के परिषदीय विद्यालय में एक छात्र छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शिक्षामित्र ने उसे तरोई तोड़ने के लिए छत पर चढ़ा दिया था।
विज्ञापन
घायल छात्र सत्यम के हाथ में चढ़ा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में उदयीपुर गांव के परिषदीय विद्यालय में मंगलवार को शिक्षामित्र ने पांचवीं कक्षा के छात्र को विद्यालय के शौचालय की छत पर तरोई तोड़ने के लिए चढ़ा दिया। संतुलन बिगड़ने से गिरकर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाएं हाथ में फैक्चर हो गया है।

विज्ञापन

घायल छात्र के परिजनों ने बीएसए से शिकायत कर शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उदयीपुर गांव निवासी बहादुर सिंह का बेटा सत्यम (11) परिषदीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र है। छात्र सत्यम ने बताया कि मंगलवार को वह विद्यालय में पढ़ने गया था।
दोपहर में लंच के समय शिक्षामित्र शांति यादव ने शौचालय की छत पर फैली तरोई तोड़ने के लिए चढ़ा दिया। तरोई तोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, शरीर में कई जगह चोट आई है। हाथ में दर्द और अधिक सूजन होने पर परिजन बुधवार को कानपुर के अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने दाएं हाथ में फैक्चर होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना के समय प्रधानाध्यापिका स्कूल परिसर में मौजूद थी या नहीं, बीईओ पूनम वर्मा यह जानकारी नहीं दे सकीं। उधर, बीएसए कानपुर नगर सुरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। बीईओ से जानकारी कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना हुई है तो यह गंभीर मामला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें