इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, एसपी चारु निगम व थानाप्रभारी जीवाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस को एक मोबाइल मृतका के पास से मिला है। घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की है।
परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी आदर्श इंटर कालेज रुरुगंज में कक्षा 12 की छात्रा था। दो दिन पहले ही वह अपने बुआ के घर बरौनाकला से वापस आई थी। एसपी चारु निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना स्थल पर मिले मोबाइल व परिजनों के नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। इसके बसद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।