फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण प्रशिक्षण में राज्य टीम ने परखी गुणवत्ता, पेरेंट्स ऐप पर दिया विशेष जोर

विज्ञापन
08jjrp04- पीएमश्री कन्या स्कूल में चल रहे प्र​शिक्षण ​शिविर में जानकारी देते ट्रेनर। स्रोत : वि
विज्ञापन
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले में चल रहे प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को राज्य टीम की सदस्य बुला कालरा ने पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होकर शिक्षकों की सहभागिता, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुला कालरा ने जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया, खंड समन्वयक मीना देवी, मास्टर ट्रेनर्स रेखा बाल्यान, राकेश जाखड़, मंजेश और सत्यवान सहित प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण की विषय-वस्तु, पद्धति और गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया।
उन्होंने शिक्षकों से निपुण पेरेंट्स ऐप के बारे में भी जानकारी ली। पूछा कि ऐप पर उपलब्ध गतिविधियों को बच्चे घर पर किस तरह कर रहे हैं और अभिभावकों की इसमें कितनी भागीदारी है। साथ ही ऐप के माध्यम से बच्चों को घर पर सीखने से जोड़ने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन

जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित और बाल-केंद्रित शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा का उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक के समन्वय से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को निरंतर और प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें