फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दिया गाजीपुर को तोहफा, दिल्ली- मुम्बई के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ

Mon, 14 Aug 2017 10:10 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
मनोज सिंहा
विज्ञापन
संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रविवार को अपने गाजीपुर के लोगों को खुश कर दिए। सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में जहां उन्होंने गाजीपुर से आनंद विहार तक जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन और गाजीपुर से बांद्रा टर्मिनल को सप्ताह में दो दिन चलाने की औपचारिक शुरुआत की। 
विज्ञापन


उन्होंने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन से गाजीपुर सिटी से वैष्णो देवी तक ट्रेन सेवा शुरू होगी। हालांकि उसका रूट चार्ट तथा समय नहीं बताए लेकिन यह जरूर कहे कि उस ट्रेन का आरक्षित टिकट दो सप्ताह बाद मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने फतेहपुर अटवा हॉल्ट के निर्माण शुरू होने की जानकारी दी और बताए कि दिसंबर तक वह कार्य पूरा हो जाएगा। 

श्री सिन्हा दोहराए कि गाजीपुर-ताड़ीघाट के बीच गंगा में बन रहे सड़क-रेल पुल का निर्माण तीन साल के भीतर पूरा होगा। समारोह में उन्होंने सिटी स्टेशन पर रेलवे के गेस्टहाउस की आधारशिला भी रखी। बताए कि इसके निर्माण में पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। आठ शूट होंगे। कहे कि गाजीपुर के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहे कि उनका पहला पांच साल का कार्यकाल देश नई दशा और दिशा में पहुंच जाएगा। दुनिया में भारत शक्तिशाली, समृद्ध तथा विकसीत देशों में शुमार होगा। तब स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी कुर्बानी देने वाले योद्धाओं का सपना पूरा होगा। उनका कहना था कि नए भारत के निर्माण में जनसहयोग भी जरूरी है। 

समारोह में एमएलसी द्वय केदार सिंह तथा विशाल सिंह चंचल, एमएलए अलका राय तथा संगीता बलवंत, इफ्को के डायरेक्टर राजकुमार त्रिपाठी, डीसीएफ के अध्यक्ष विजय शंकर राय, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, राजेश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,विशाल सिंह, निशांत सिंह सहित पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसपी त्रिवेदी, आरबीएनएल के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री, डीआरएम एसके झा, वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार आदि भी उपस्थित थे। संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें