फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मारपीट, बीच-बचाव में कूदे दरोगा को भी कूटा, फिर मची भगदड़

Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज

सार

परिक्रमा के दौरान हुई घटना, बीचबचाव को आए दरोगा व सिपाही को भी पीटा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के माधौनगर ग्राम स्थित प्रसिद्ध आनंदी देवी मंदिर में बुधवार को परिक्रमा के दौरान मारपीट हो जाने से भगदड़ मच गई। लोगों ने बीचबचाव करने आए दरोगा व सिपाही को भी पीट दिया। भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने हालात काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दो लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट की तहरीर पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि झंडा चढ़ाने आए लोग नशे में धुत थे। धक्कामुक्की को लेकर विवाद हुआ था।

आनंदी देवी मंदिर में फर्रुखाबाद के कमालगंज थानांतर्गत कतरौली पट्टी गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से झंडा चढ़ाने आए थे। वे परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक रास्ते में स्थित राजीव सैनी की दुकान पर गिर गया। इसी बात को लेकर राजीव व अन्य देवी भक्तों में बहस के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इससे मंदिर परिसर में परिक्रमा कर रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे शंकरपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार और सिपाही सुनील यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीचबचाव करने की कोशिश की तो श्रद्धालुओं ने उन्हें भी पीट दिया।

दरोगा व सिपाही की पिटाई की सूचना मिलते ही विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थोड़ी देर बाद छिबरामऊ, सौरिख, तालग्राम, गुरसहायगंज सहित आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में फोर्स के आने से बवाल करने वाले लोग भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

दुकानदार राजीव सैनी ने पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। इनमें दो को नामजद किया है। घायल दारोगा व सिपाही ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी करवाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें