फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव और गंदगी से राहत के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला प्रशासन ने बरसात में शहरों को जलभराव और गंदगी से मुक्त रखने के लिए झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग जल निकासी प्रबंधन में सजग है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज प्रतिनिधियों को भी जलभराव से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने संबंधित उप-जिलाधिकारी को जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने को कहा। सभी उप-जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं उप नगर आयुक्त जगनिवास स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ और नगर पालिका बेरी की टीमें लगातार नालों व नालियों की सफाई कर रही हैं। इसका उद्देश्य बरसात के पानी को बिना रुकावट निकासी मार्गों से गुजारना है। उप नगर आयुक्त जगनिवास ने सफाई कार्यों की नियमित निगरानी और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें