फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: गिट्टी लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन और वैगन पटरी से उतरे, चोपन-गढवा रेल रूट पर हुई घटना

Thu, 05 Oct 2023 08:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

गिट्टी लेकर जा रही 54 वैगन की मालगाड़ी गढ़वा रोड से दुद्धी के लिए निकली। सुबह 6:45 बजे दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंचने पर एक इंजन के साथ दो बोगी पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
सोनभद्र: गिट्टी लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन और वैगन पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन-गढवा रेल रुट पर बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। दुद्धी रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर गिट्टी लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। पूर्वी होम के पास एक इंजन के साथ दो वैगन बेपटरी होने से रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया। संयोग रहा कि घटना आउटर पर हुई, जिससे बड़ा नुकसान बच गया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना पर  रेनुकूट, चोपन और गढ़वा से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  वाराणसी : ज्ञानवापी में सर्वे के लिए एएसआई ने चार सप्ताह का समय और मांगा, अदालत आज सुनाएगी आदेश
विज्ञापन

गिट्टी लेकर जा रही 54 वैगन की मालगाड़ी गढ़वा रोड से दुद्धी के लिए निकली। सुबह 6:45 बजे दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंचने पर एक इंजन के साथ दो बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया। चालक डिरेल इंजन से नीचे की स्थिति देखकर अवाक हो गए। घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दिया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। डिरेल मालगाड़ी को दुरुस्त करने में करीब पांच से छह घंटे लग सकता है। कार्य तेजी से किया जा रहा है। दुद्धी स्थित रेलवे गेट संख्या 63 पूर्ण रूप से बंद होने से दुद्धी-आश्रम मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया। रेलवे गेट के दोनों तरफ दुद्धी-आश्रम मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों तरफ के वाहनों को निकलने में जाम से जूझना पड़ गया, जबकि इसके पूर्व में 21 दिसम्बर 2022 को इस तरह की घटना उसी जगह पर हो चुकी है। इस मालगाड़ी में किसी भी गार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें