फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवीर कटारिया को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-53: सोमवीर कटारिया का सम्मान करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्वकल्याण सेवा समिति बहादुरगढ़ की ओर से समिति सदस्य सोमवीर कटारिया को भाजपा हरियाणा का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्हें बुके भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विनय गोयल एडवोकेट ने की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला ग्रीवेंस कमेटी सदस्य नरेश भारद्वाज और मनोनीत पार्षद भीम सेन प्रणामी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर महावीर जांगड़ा, रविंद्रा जून, सत्यपाल सिंह, राजकुमार अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सोमवीर कटारिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें