फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटों से जगमगाएंगी ग्रामीण इलाकों की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर में आने वाले शहरी और बाहरी इलाकों की गलियां भी अब सोलर लाइटों से जगमगा उठेंगी। गांव के लोगों को अब अंधेरे में चलने की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। निगम के गांवों की गलियों में जल्द सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम ने इन सोलर लाइटों के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के करीब दो या तीन वार्डों को छोड़ दिया जाए तो नगर निगम पालमपुर का अधिकतर एरिया गांवों में आता है। इन गांवों में अभी भी अधिकतर गलियां ऐसी हैं कि जिनमेंं अभी तक सोलर लाइटों का प्रबंध नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि गांवों के बाहरी सड़क के साथ लगते इलाके में तो सोलर लाइटें लग गई हैं लेकिन अभी भी कई गांवों की गलियां ऐसी हैं जो अंधेरे में डूबी हैं। इसे लेकर लोगों ने भी नगर निगम के बजट से पहले आवाज उठाई थी कि अंधेरे में डूबी गलियों में भी सोलर लाइटें लगाई जाएं। हालांकि, नगर निगम अभी तक निगम के एरिया में करीब 2600 सोलर लाइटें लगा चुका है लेकिन अभी भी कई जगह लाइटें लगनी बाकी हैं। नगर निगम के ग्रामीण वार्डों की बात करें तो बनूरी, राजपुर, खलेठ, टांडा, चौकी, बिंद्रावन, बंदला, भरमात, लोहना वार्ड ग्रामीण इलाके में आते हैं। यहां पर अभी सोलर लाइटों की रोशनी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


नगर निगम पालमपुर के अधिकतर वार्डों की कई जगहों पर अभी तक सोलर लाइटें नहीं लगी हैं जिनको नगर निगम अब जल्द लगाएगा। इसके लिए जरूरत के मुताबिक बजट का प्रावधान किया जाएगा।

विकास शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम पालमपुर

नगर निगम पालमपुर के ग्रामीण इलाकों में अभी कई जगह सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। इसके लिए नगर निगम ने सोलर लाइटों का इंतजाम किया है। इसके लिए बजट का प्रावधान अलग रखा गया है। नगर निगम के किसी वार्ड में जहां सोलर लाइटें नहीं लगी हैं, वहां पर यह लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल नाग, महापौर, नगर निगम पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें