फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र में धीमी गति से लिफ्टिंग होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: बादली मंडी में रास्ते पर रखा गेहूं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बादली। खरीद केंद्र बादली में गेहूं का उठान कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है जिससे खरीद केंद्र गेहूं की फसल से भर गया है। इसके चलते गेहूं सड़क पर डाला जा रहा है। खरीद केंद्र में लगभग एक लाख 30 हजार क्विंटल गेहूं आ चुका है जिसमें 26 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की खरीद चल रही है और 60 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी हैं लेकिन उठान समस्या बन गया और किसानों को गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं मिल रही।

अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम, बारिश और तेज हवाओं के कारण खरीद प्रभावित हो रही थी। पिछले वर्ष मंडी में जहां एक लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं की कुल आवक हुई थी, वहीं चालू समय में अभी तक एक लाख 30 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन



लिफ्टिंग में कई बार वाहन और मजदूर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाती है। रास्ते पर पड़े गेहूं को प्राथमिकता से उठाया जा रहा है। सर्वर डाउन की समस्या दूर हो गई है। पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा गेहूं की आवक हुई है। 85 से 90 प्रतिशत तक की आवक हो चुकी है।- नितिन कुमार, आक्शन रिकार्डर, बादली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें