फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा खर्ब सहसचिव और हिमांशु निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने

विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ में निर्विरोध चुने गए सीमा खर्ब और हिमांशु सहरावत के साथ खुशी मनाते वकील। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन पत्रों की छंटनी और वापसी के बाद कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन अधिकारी राजकुमार छिल्लर ने इसकी जानकारी दी।
सीमा खर्ब को सहसचिव पद पर निर्विरोध चुना गया है। हिमांशु सहरावत निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। प्रधान पद के लिए अब तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इनमें विक्रम सिंह छिल्लर, देवेंद्र लाठर और विजेंद्र राठी शामिल हैं। उपप्रधान पद के लिए सुनीत सांगवान, संजय कुमार और घनश्याम राठी मैदान में हैं। अतिरिक्त उप प्रधान पद पर अनीता यादव, ज्योति कौशिक और डॉ. प्रेमवती शर्मा चुनाव लड़ेंगी। सचिव पद के लिए अमित छिकारा, तरुण राठी और ललित कुमार सैनी के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी राजकुमार छिल्लर ने बताया कि मतदान 11 सितंबर को होगा। सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 905 अधिवक्ता मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें