फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल मान बनीं उत्तराखंड किसान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी

विज्ञापन
फोटो-55: शीतल माल। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस हाईकमान ने बहादुरगढ़ की शीतल मान को उत्तराखंड किसान कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन विधायक सरदार सुखपाल सिंह खैरा ने नियुक्ति के आदेश जारी किए। शीतल मान ने राहुल गांधी, कुमारी सैलजा, सुखपाल सिंह खैरा और अखिलेश शुक्ला का आभार जताया।
विज्ञापन

शीतल मान ने वर्ष 2004 में हरियाणा युवा कांग्रेस की महासचिव के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया। वह प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं। वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में रानिया विधानसभा की प्रभारी तथा 2024 के विधानसभा चुनाव में भिवानी और बहादुरगढ़ की पर्यवेक्षक रहीं। वर्तमान में वह अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक हैं।
विज्ञापन

फोटो-55: शीतल माल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें