फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Fri, 25 Nov 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के श्मशानघाट पर शहीद शशांक सिंह को श्रद्वांजलि देती पूर्व मंत्री शादाब फातिमा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए शशांक सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को एक बजे उनके पैतृक गांव  नसीरूद्दीनपुरा से प्राचीन श्मशान घाट पहुंचा। 40 किलोमीटर तक शहीद के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख में आंसू थे, तो दिल में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश। श्मशान घाट पर सैनिकों ने शहीद को गार्ड ऑफ आनर दिया और मातमी धुन बजाए। शहीद को पिता अरुण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन



शहीद शशांक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार की देर शाम उनके घर पहुंचा। शहीद को लोगों ने गम और गुस्से के बीच नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की सुबह शहीद की अंतिम यात्रा पैतृक गांव नसीरूद्दीनपुरा से निकली, तो शहीद के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कदम-कदम पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। अंतिम यात्रा का कारवां बढ़ता जा रहा था।

अंतिम यात्रा जैसे ही जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन श्मशान घाट पहुंची, वहां पहले से मौजूद हजारों लोग वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार करीब शाम 3.15 बजे पिता अरुण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं विधायक शादाब फातिमा, एमएलसी विजय यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा,
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह, धर्मार्थ कार्यमंत्री के प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी अरविंद सेन, एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, सीओ उदयराज सिंह, सुनीता सिंह, त्रिलोकी कुशवाहा, रविंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह, मुहम्मद असलम, पूर्व सभासद अजय राय, चंद्रिका सिंह, आनंद शंकर, हरिओम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें