फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद सीवर लाइन जाम, ओवरफ्लो से लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
फोटो-57:बहादुरगढ़ के वेदांत नगर में सीवर जाम से गली में फैला पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या गंभीर होती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी पटेल नगर और वेदांत नगर के लोगों को उठानी पड़ रही है। सीवर लाइनों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


पटेल नगर क्षेत्र के पार्षद कुलदीप राठी ने बताया कि इलाके में डेयरियों से निकलने वाला गोबर सीवर लाइनों में पहुंचने के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने डेयरी संचालकों के लिए गोबर निस्तारण की उचित व्यवस्था करने और सीवर लाइनों की नियमित सफाई कराने की मांग की।

वहीं, वेदांत नगर निवासी सोनू सैनी ने बताया कि बैंक वाली गली में लंबे समय से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर सीवर का पानी सड़कों पर फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदगी और बदबू के कारण आसपास के निवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो-57:बहादुरगढ़ के वेदांत नगर में सीवर जाम से गली में फैला पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें