28jjrp04- धांधलान गांव में देर रात लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
झज्जर। लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 26 जगह काबू पाया। इनमें ज्यादातर मामले बेरी और झज्जर के आसपास खेतों में फांसों में लगी आग के थे।
सुबह से रात तक आग की घटनाओं पर काबू पाने में दमकल कर्मियों का पसीना छूटा गया। सबसे बड़ी आग धांधलान में लगी। वहां करीब 70 एकड़ में गेहूं के फांस जल गए और आग गांव की बस्ती तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। एक गाड़ी झज्जर से और दूसरी बेरी से भेजी गई। पानी के टैंकर भरकर लोगों ने आग पर छिड़काव किया।
करीब तीन से चार घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। सोमवार को फायर ब्रिगेड के पास अच्छेज, बाघपुर, बाकरा, दूबलधन, डीघल और पलड़ा गांव से भी आग लगने की काल आई थी। आशंका जताई जा रही कि किसानों ने गेहूं के फांसों में लगाई थी। तेज आंधी चलने के कारण आग भड़क गई और हवा के साथ गांव की तरफ बढ़ने लगी। आग की बढ़ती स्पीड देकर ग्रामीण सकते में आ गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। ग्रामीणों ने आग को गंभीरता से लेते हुए खुद पानी के टैंकर भरकर पानी का छिड़काव भी शुरू कर दिया था।
इंसेट
दमकल विभाग को 10 जगह से मिली आग की सूचना
झज्जर। दमकल विभाग को 10 जगहों से आग लगने की सूचना मिली है। मंगलवार को दमकल विभाग को तलाव, मदाना व खातीवास गांव में फांसों में आग लगने की सूचना मिली है। रोहतक रोड पर मदाना गांव के पास पेड़ों और सुबाना रोड पर पेड़ों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।