फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बहु में सात प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
09jjrp18- गांव बहु के राजकीय कॉलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत :
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें निबंध, स्लोगन, पोस्टर, कोलाज, रंगोली, मेहंदी और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

निबंध लेखन में मनीषा प्रथम, राजोत्री द्वितीय और नितिका तृतीय रही। स्लोगन लेखन में साक्षी, नेहा और पूनम ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। रंगोली में नितिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और मुस्कान तृतीय रही। मेहंदी में प्रियंका प्रथम, रितिका द्वितीय और स्वीटी तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में तानिका, कोलाज में शीतल और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में अमृता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रीना ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा निखारने में सहायक हैं। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें