फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः राज बब्बर की वजह से 45 साल पुराने कांग्रेसी नेता ने दिया इस्तीफा

Thu, 27 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मणिशंकर पांडेय - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी के मेंबर मणिशंकर पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मणिशंकर पांडेय 45 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े थे। वह एमएलसी भी रह चुके हैं। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुत गांधी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


मणिशंकर पांडेय ने बताया कि पार्टी में ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए अब कोई स्थान नहीं है। पार्टी में अधिकांश महत्वपूर्ण पदों पर गैर कांग्रेसी लोगों का सिक्का है और उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में मात्र सात विधायक कांग्रेस के हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में हो रहे गठबंधन से न सिर्फ  कांग्रेस की आत्मा को चोट पहुंचेगी, बल्कि प्रदेश और देश के लिए भी यह गठबंधन हानि देगा। पार्टी के सूत्रों के अनुसार मणिशंकर पांडेय के इस्तीफे का कारण उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर से नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें