फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर स्थित एक ढाबा के पास ट्रक की चपेट में आने से बुधवार की सुबह बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक मछलीशहर से जौनपुर आ रहा था। जहां वह ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उधर सिकरारा क्षेत्र के जाम मोड़ पर रात में एक कार गड्ढे में जाकर पलट गई। वैसे इस संबंध में किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दिया है। पुलिस के मुताबिक कार जौनपुर निवासी किसी शहजादे के नाम से रजिस्टर्ड है। मछलीशहर के मटरी गांव निवासी सलमान का भाई शहबाज बुलेट से जौनपुर आ रहा था। अभी वह सीहीपुर पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में एक ढाबे के पास आ गया। मौके पर ही थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में उसके भाई सलमान ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें