फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नीति में नहीं आई कोई ‘नई बात’

Sat, 02 Apr 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wheat, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। शासन ने गेहूं क्रय के लिए नई नीति जारी कर दी है। हालांकि, इसमें कोई नई बात नहीं आई है। गेहूं की खरीद पुराने नियमों के मुताबिक होगी।
विज्ञापन


शासन द्वारा हर साल गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले नीति जारी की जाती है, जिसमें जारी निर्देशों के मुताबिक खरीद होती है। इस बार नीति देर से जारी की गई है। शुक्रवार को गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू होने पर यह प्राप्त हुई। नीति के अनुसार गेहूं की खरीद 15 जून तक की जाएगी। किसानों से उनकी जोत बही व खसरा में दर्ज भूमि की उत्पादकता के आधार पर खरीद की जाएगी।

शासन ने 1,525 रुपये प्रति कुंतल से कम कीमत में किसी भी दशा में खरीद न करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों को इसकी कड़ी निगरानी को कहा है। खरीद रोजाना प्रात: 9 से सायं 6 बजे तक होगी। राजपत्रित अवकाशों में केंद्र बंद रहेंगे। किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल भुगतान किया जाएगा।  
विज्ञापन


पहले दिन केंद्रों पर रहा सन्नाटा
झांसी। जिले में गेहूं खरीद के लिए 71 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शुक्रवार को गेहूं खरीद प्रक्रिया के पहले दिन ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का केंद्रों पर ही अनाज आया। कर्मचारी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे।

गड़बड़ी की कंट्रोल रूम पर करें शिकायत
झांसी। गेहूं का तय समर्थन मूल्य से कम भुगतान किया जा रहा हो या केंद्र पर सुविधाओं का अभाव हो, इसकी शिकायत किसान फोन पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मंडल व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। मंडलीय कंट्रोल रूम का नंबर 0510 2452254 व जिले का 0510 2370255 है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 पर भी शिकायत की जा सकती है।

दो दिन छोटे किसानों के नाम
झांसी। क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। केंद्रों पर सप्ताह में दो दिन केवल लघु व सीमांत किसानों से ही अनाज खरीदा जाएगा। यह दिन जिलाधिकारी द्वारा तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


‘गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हैं। क्रय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारी व क्रय से जुड़े कर्मचारियों को मंडल व जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।’
- सत्येंद्र नाथ पांडेय, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें