संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पानीपत में आयोजित हरियाणा जूनियर लड़कों के रग्बी प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन राज्य टीम का चयन किया गया। कोच अमन मलिक और राजेश तक्षक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन के आधार पर टीम चुनी।
फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ और नरेंद्र मोर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास चहल और उद्योगपति नितिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया।
बबीता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित होगी। जूनियर लड़कों के मुकाबले 10 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। हरियाणा की टीम 7 जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होगी। टीम की कमान पानीपत के विनय को सौंपी गई है, जबकि हिसार के रचित उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं।
चयनित खिलाड़ी और प्रबंधन
टीम में पानीपत के देव सैनी, कुलवंत और प्रत्यूष शामिल हैं। हिसार से लक्ष्य हंसीवाल, साहिल, मोहित, मनीष और लक्ष्य बूरा को जगह मिली है। झज्जर के रुद्र डागर और चरखी दादरी के लक्ष्य राजेन भी टीम का हिस्सा हैं। हिसार के अमन, सुमित और चरखी दादरी के यशेष को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है। पानीपत के अमन मलिक टीम के कोच और चरखी दादरी के राजेश तक्षक टीम मैनेजर होंगे।