फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हाजिन में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 18 Dec 2017 06:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी ठिकाने को नष्ट किया। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था इसी दौरान सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाने का पता चला।
विज्ञापन


सुरक्षआ बलों को ठिकाने की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकानें में से ऐके-47 की 5 मैगजीन, 4 ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट व अन्य कई हथियार बरामद किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

शोपियां के कई गांवों मेें चला कासो

indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कई गांवों  में कासो चलाया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को शोपियां में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर कई गांवों में गहन तलाशी अभियान चलाया है।

हालांकि अब तक किसी आतंकी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि इसके पहले भी सुरक्षा बलों ने इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया था लेकिऩ आतंकियों का कोई सुराग न मिल पाने के कारण उसे स्थागित करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें