घने कोहरे के कारण रविवार को 11 ट्रेनें तवी रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची हैं। पूजा एक्सप्रेस 17 घंटे तो वाराणसी जम्मू तवी, अर्चना और जम्मू-तवी उधपुर एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेनें देरी से आने के कारण जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से भी देरी से ट्रेनें रवाना हुई। इससे सवारियों को ठंड फर्श पर बैठकर ही समय बिताना पड़ा है।ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को मजबूरन ठंडे फर्श पर बैठकर समय व्यतीत करना पड़ रहा है।
शाम के समय परेशानी काफी बढ़ जा रही है। यात्रियों कपिल, संतोष, हेम राज ने बताया कि ट्रेनों के देरी से पहुंचने से परेशानी आ रही है। घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट पहुंच रही है। घंटों समय ट्रेनों में बैठकर व्यतीत करना पड़ रहा है।
वहीं, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन में भी ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्री परेशान हुए। यात्री गोपाल, श्याम पाल और प्रताप ने बताया कि ट्रेनें देरी से चल रही है। ऐसे में समय यहां वहां घूम कर व्यतीत करना पड़ रहा है।