फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सेक्टरों में होगी धर्मशाला शहर-स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के टी-20 मैच के दौरान मैदान और शहर का सुरक्षा घेरा आठ सेक्टरों में होगा। मैच के दौरान क्षेत्र को सुरक्षा-ट्रैफिक प्लान के तहत आठ सेक्टरों में बांटा गया है। तीन मुख्य सेक्टर मैदान के अंदर-बाहर और खिलाड़ियों के ठहरने वाली जगह होंगे। यातायात व्यवस्था के लिए पांच सेक्टर निर्धारित होंगे। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में टीम तैनात की जाएगी। मैच की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान करीब एक हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात होंगे।
विज्ञापन

मैच के दिन वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस की ओर से वनवे व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें पूर्व की भांति की गई व्यवस्थाओं के अंतर्गत शहर में वाहनों के आने और जाने के लिए रूट निर्धारित किए जाएंगे। मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों को पार्किंग और स्टेडियम के रास्ते के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में भी काफी क्रेज रहता है। पूर्व के मैचों के दौरान धर्मशाला पहुंची दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि 14 दिसंबर को होने वाले मैच को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। करीब एक हजार पुलिस अधिकारी-जवान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात किए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां पर मैच के दिन दर्शकों के वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें