फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर दो मोड़ चौक का होगी सुंदरीकरण, 30 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

झज्जर रोड स्थित सेक्टर दो मोड़ चौक का तिरंगा थीम पर सुंदरीकरण किया जाएगा। करीब 30 लाख रुपये की राशि खर्च कर इस चौक को तिरंगा चौक के नाम से विकसित किया जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की उपस्थिति में वार्ड के बुजुर्गों के हाथों सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करवाया।

इस दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि इतिहास में पहली बार चौक-चौराहों का थीम आधारित सुंदरीकरण किया जा रहा है। पहले चरण में शहर के करीब पांच प्रमुख चौक-चौराहों को अलग-अलग थीम पर विकसित किया जाएगा जिस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुंदरीकरण पूरा होने के बाद यहां देशभक्ति, भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया जाएगा। चौक पर आकर्षक लाइटिंग, तिरंगे के रंगों की संरचना, शहीदों व सेना के पराक्रम को दर्शाने वाले प्रतीक और कलात्मक डिजाइन विकसित किए जाएंगे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होगी बल्कि यह चौक शहर की पहचान के रूप में भी उभरेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, भाजपा नेता युद्धवीर भारद्वाज, ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार, जेई आकाश व जेई नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें