फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-6 की जर्जर सड़कों के विरोध में सेक्टरवासी 13 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़कों को लेकर सेक्टरवासियों की ओर से 13 अप्रैल को नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान गड्ढों को भरने या फिर सड़कों को नए सिरे से बनाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने 9 जनवरी को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए प्रदर्शन किया था लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होने से सेक्टरवासियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, जयवीर, नरेश, सतीश, यशबीर जून, हरकिशन दहिया, हवा सिंह जून, हरकिशन धनखड़, समुंद्र कादियान, भजन सिंह, राज सिंह दलाल आदि ने बताया कि सेक्टर-6 की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

कहा कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिनसे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर परिषद के अधिशासी अभियंता भारत भूषण ने बताया कि सेक्टर-6 की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर लगा रखा है। टेंडर को लेकर पूरी प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें