एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन को अभी चंडीगढ़ प्रशासन रिलीव नहीं करेगा। धवन की जगह अधिकारी मिलने के बाद ही उन्हें रिलीव किया जाएगा। पहले ही प्रशासन विक्रम देव दत्त, कशिश मित्तल और दानिश अशरफ को रिलीव कर चुका है।
जिनकी रिप्लेसमेंट में सिर्फ एक ही अधिकारी केके जिंदल के रूप में मिले हैं। ऐसे में काम प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन धवन को अभी रिलीव नहीं करेगा। प्रिंस धवन की ट्रांसफर असम में हो चुकी है।
उन्हें एसडीएम से डीसी बनाकर असम भेजा गया है। प्रिंस धवन चंडीगढ़ में एसडीएम सेंट्रल, असिस्टेंट एस्टेट अफसर (हेडक्वार्ट्स) और कई अन्य विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं।