फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू गायों के लिए बने शेड का एसडीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
02jjrp08- बेरी ​स्थित ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गौशाला में सोमवार को नवनिर्मित शेड का उद्घाट
विज्ञापन
बेरी। ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गौशाला में सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने दुधारू गायों के लिए नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। गोशाला समिति के अध्यक्ष जयभगवान जांगड़ा ने उनका स्वागत किया और गोशाला की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि गोवंश संरक्षण में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। नए शेड से गायों को बेहतर आश्रय मिलेगा और उनकी देखभाल में सुविधा होगी। उन्होंने गोशाला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता, चारे-पानी और पशुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव नरेश कादयान, सूबेदार धीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह, जगवीर सिंह, पंडित ईश्वर, श्याम सुंदर शर्मा और रामधन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें