फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बिना स्कूल में तोड़फोड़, बच्चों की जान से खिलवाड़!

विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह स्थित प्राथमिक स्कूल में तोड़फोड़ स्थल के खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर छह स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल के कंडम भवन के तोड़फोड़ कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए हैं।आसपास बैरिकेड्स लगाए और न ही टिन शेड व ग्रीन कपड़े से क्षेत्र को कवर किया गया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के लंच टाइम में अधिकांश बच्चे कंडम भवन के साथ ही खेलते रहते हैं। न तो ठेकेदार के कर्मचारियों और न ही स्कूल के शिक्षकों की ओर से कोई रोक-टोक की जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
सेक्टर छह निवासी सेवानिवृत सिविल इंजीनियर जयपाल सांगवान ने बताया कि भवन जर्जर होने के कारण उसे गिराया जाना आवश्यक है लेकिन बिना सुरक्षा इंतजाम के तोड़फोड़ कराना बच्चों की जान जोखिम में डालना है। निर्माण स्थल के आसपास मलबा खुला पड़ा है और भारी मात्रा में धूल उड़ रही है।
विज्ञापन

इससे विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा का भी सवाल है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित होने चाहिए। कम से कम अस्थायी बैरिकेडिंग, टिन शेड और हरे कपड़े से घेराबंदी की जानी चाहिए ताकि मलबा और धूल बाहर न फैले।





स्कूल के कंडम भवन को तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान बच्चों को दूर रखने के लिए शिक्षकों को दूर रखने की बात कही गई है। मैंने कुछ सालों से काफी संख्या में कंडम भवन तोड़े हैं, अब तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

-अजीत, ठेकेदार



स्कूल में तोड़फोड़ चल रही है। स्टाफ के साथ बैठकर कर बच्चों की सुरक्षा के प्रबंध करने और बच्चों को कंडम भवन की तरफ न जाने देने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी ठेकेदार के साथ बैठक कर स्कूल की छुट्टी के बाद तोड़फोड़ कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे।

शेर सिंह, बीईओ, बहादुरगढ़।

फोटो-60: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह स्थित प्राथमिक स्कूल में तोड़फोड़ स्थल के खेलते बच्चे। संवाद

फोटो-60: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह स्थित प्राथमिक स्कूल में तोड़फोड़ स्थल के खेलते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें