फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेनों की तरह बसों का बदला शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुबह-शाम पड़ने वाले कोहरे का असर ट्रेनों की तरह बसों पर भी पड़ा है। लंबी रूट की लेटलतीफी से उनका शेड्यूल बदल गया है। कोहरे की वजह से वह दो से तीन घंटे देरी से आ-जा रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एआरएम अमित कुमार ने बताया कि रोडवेज परिवहन निगम में कुल 96 बसें है। इसमें दिल्ली के लिए 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। 15 दिसंबर से शुरू हुए घने कोहरे की वजह से दिल्ली, आगरा, कानपुर व लखनऊ की बसों से अधिक लोग आवागमन करते हैं। इसमें दिल्ली के लिए सबसे अधिक 25 बसें हैं। दिल्ली के लिए सुबह पहली बस पांच बजे जाती है। इसके बाद एक से डेढ़ के अंतराल में दिल्ली के लिए बस जाती है।
सुबह घने कोहरे की वजह से पहली बस छह बजे निकल पा रही है। यह बस दिल्ली पहुंचने में आठ से नौ घंटे ले रही है जो सामान्य दिनों में पांच से साढ़े पांच घंटे लगते थे। यहीं हाल दिल्ली से वापसी में रहता है। इसी तरह इटावा डिपो की आगरा जाने के लिए कुल 10 बसें हैं।
विज्ञापन

पहली बस सुबह सात बजे जाती थी। कोहरे की वजह से इसे भी आधा घंटा देरी से चलाया जा रहा है। इसी तरह दिन भर में एक से दो घंटे के अंतराल में आगरा के लिए बसें हैं। कानपुर के लिए कुल आठ बसें हैं। सामान्य दिनों में कानपुर के लिए सुबह पांच बजे बस जाती है। कोहरे की वजह से इसे एक घंटे देरी से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें