फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बलिदान दिवस पर याद किया गए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल

विज्ञापन
अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर गुरु कृपा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम म
विज्ञापन
- जिला कारागार में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बलिदान दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को याद किया। गुरुकृपा संस्थान व अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव की ओर से पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर जिला कारागार में सामूहिक शंखनाद, आरती, पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि व स्वरांजलि का आयोजन किया गया। दिन भर चले कार्यक्रमों से कारागार परिसर में मेले जैसा दृश्य रहा।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि काकोरी कांड कोई साधारण ट्रेन डकैती नहीं थी, बल्कि वह आजादी की क्रांति का बिगुल थी। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल केवल क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के शायर और कवि भी थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रो. बीके पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन बिस्मिल बलिदानी मेला आयोजन समिति (कुशीनगर–देवरिया) के प्रभारी शंकर शरण दूबे ने किया। संस्थापक संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार किया। इसके साथ ही पार्क रोड पर भी बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर जिला जेल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नगर आर्य समाज साहबगंज, बिस्मिल यज्ञशाला लालडिग्गी के लोगों ने यज्ञ कर बिस्मिल को याद किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. सत्यपाल, प्रो. बीके पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अवधेश सिंह सहित अनेक शिक्षाविद, समाजसेवी व राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें