बिलासपुर में मनरेगा के घपले में फंसे तत्कालीन बीडीओ समेत नौ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब बिलासपुर के 22 और गांवों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। डीएम ने इन गांवों की भी जांच के आदेश दिए थे। लेकिन, कमेटी ने बीच में ही जांच रोक दी थी। बिना काम कराए इन गांवों में भी मनरेगा से 50 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान निकाल लिया।
बिलासपुर के 22 और गांवों की जांच बैठा दी है। इसके लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की कमेटी गठित की जा चुकी है। लेकिन, कमेटी ने पांच महीने बीत जाने के बाद भी जांच नहीं की है। शुरुआत में कुछ गांवों में जाने के बाद जांच बीच में ही रोक दी गई थी।
कुछ दिन पहले सात गांवों में पांच लाख का गबन करने के मामले में तत्कालीन बीडीओ समेत नौ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। यह मामला शासन में पहुंच गया है। लिहाजा अधिकारियों ने 22 गांवों की जांच के लिए भी रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि खंड विकास कार्यालय से पहले भी रिकार्ड मांगा गया था। लेकिन रिकार्ड नहीं मिल सका है। अधिकारी अब कर्मचारियों से रिकार्ड तलाश करा रहे हैं।