फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
29jjrp15- आंबेडकर चौक पर पुतला फूंकते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहर के आंबेडकर चौक पर इकठ्ठा होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो हरियाणा के सफाई कर्मचारी भी उनके समर्थन में व्यापक आंदोलन करेंगे। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने कहा कि पंजाब के सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार को भी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर चेतावनी दी। शिवम ने कहा कि सरकार के साथ इस मुद्दे पर पहले सहमति बन चुकी थी लेकिन अब तक कच्चे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग लंबित है। सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

शिवम ने बताया कि इसी मांग को लेकर 6, 7 और 8 अगस्त को हरियाणा में सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए और सफाई कर्मचारियों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें