फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-22 की सफाई व्यवस्था बदहाल, पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के वार्ड 22 में समस्या बताते लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-22 स्थित महावीर पार्क क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर वार्ड की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई और पहले की तरह डीसी रेट कर्मचारियों को पुनः नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं में राजेंद्र दलाल, श्रीचंद, प्रकाश, सोमवीर, सुरेश कुमार, बिजेंद्र अहलावत, सुरेंद्र पंडित, प्रीतम दलाल, विक्रम राठी, रामफल छिल्लर, सियाराम गर्ग, जय भगवान सहित अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले डीसी रेट कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई की जाती थी, जिससे व्यवस्था ठीक रहती थी, लेकिन अब निजी कर्मचारियों के आने के बाद हालात बिगड़ गए हैं।

लोगों का कहना है कि गलियों और नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-51:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें