फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है संघ : प्रदीप

विज्ञापन
02jjrp13- कार्यक्रम में शामिल आरएसएस के कार्यकर्ता। स्रोत-आरएसएस
विज्ञापन
झज्जर। विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना 100वां स्थापना दिवस मनाया। नगर के एसडी शिक्षण संस्थान में आयोजित शताब्दी स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता रोहतक विभाग प्रचारक प्रदीप रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. श्रीनिवास शर्मा ने की।
विज्ञापन

भारत माता व शस्त्र पूजन के उपरांत सैकड़ों स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। यह एसडी फार्मेसी कॉलेज से प्रारंभ होकर चौपटा बाजार, आंबेडकर चौक, मेन बाजार, यादव धर्मशाला चौक, तीन मूर्ति मंदिर चौक, सिलानी गेट होते हुए फार्मेसी कॉलेज में संपन्न हुआ।
पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी सामान की लगाई गई प्रदर्शनी व प्रचार विभाग की साहित्य प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता रोहतक विभाग प्रचारक प्रदीप ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और संघ की स्थापना विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए 100 वर्ष के संघर्ष की व्याख्या की और भविष्य में भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य लेकर समाज में काम कर रहे संघ स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में संघ 7 काम करेगा जिसमें हिंदू सम्मेलन, गृह संपर्क, सामाजिक सद्भाव बैठकें, तीन प्रकार की शाखाएं, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी एवं स्वावलंबी भारत, पर्यावरण रक्षा जैसे राष्ट्रहित के कार्य शामिल हैं।

राष्ट्र सेवा में लाखों ने खुद को समर्पित किया : धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा के दौरान लाखों लोगों ने अपना जीवन प्रचारक के रूप में सफेद कपड़ों में एक सन्यासी की तरह राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें