फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भारत माता की जय न बोलने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
महापुरुषों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष पर लगा आरोप, कार्यक्रम में शास्त्री जी की नहीं मिली तस्वीर
विज्ञापन

आंवला। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को आधी-अधूरी तैयारियों के बीच गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। वहीं, दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली पर भारत माता की जय न बोलने का आरोप लगा।
लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद में गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती के दौरान ध्वजारोहण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व उनके समर्थकों ने राष्ट्रगान के बाद जब भारत माता की जय के नारे लगाए तो नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली खामोश खड़े दिखाई दिए। इसके बाद जब सभागार में गांधी जयंती का कार्यक्रम शुरू हुआ तो वहां पर जैसे ही महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण की बारी आई तो शास्त्री जी के स्थान पर डॉॅ. राजेंद्र प्रसाद का चित्र रखा हुआ मिला।
विज्ञापन

इसको लेकर सोशल मीडिया पर चित्र वायरल हो गया। इस मामले में पालिका अध्यक्ष आबिद अली ने वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वीडियो को ध्यान से देखिए। फोन पर लगाया गया आरोप निराधार है। शास्त्री जी के स्थान पर राजेंद्र प्रसाद का फोटो रखा जाने पर ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया की पालिका कर्मचारियों की गलती के कारण ऐसा हो गया था। हालांकि बाद में फोटो को हटवाकर शास्त्री जी का फोटो रख दिया गया था।
विज्ञापन


शिकायत : विद्युत उपखंड भमोरा पर नहीं मनाई गांधी जयंती



भमोरा। शासन के आदेश के बावजूद भी बृहस्पतिवार को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र भमोरा में गांधी जयंती नहीं मनाई गई।



सिरोही निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपखंड भमोरा पर तैनात जेई विजय प्रताप लगभग 11:00 बजे कार्यालय पहुंचे। यहां न तो ध्वजारोहण किया गया और न ही गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस संबंध में जेई से पूछने पर बताया गया कि उन्हें शासन से कोई गाइडलाइंस नहीं मिली थी और न ही कोई जानकारी थी। एसडीओ आंवला रमेश कुमार ने बताया कि सभी को शासन द्वारा गाइडलाइंस से अवगत कराया गया है। जेई से मैं बात करता हूं। तीन दिनों से सिरोही का कृषि फीडर बंद चल रहा था, जिसकी शिकायत करने सिरोही निवासी राजेश कुमार शर्मा विद्युत उपखंड पर आए थे। उन्होंने इसकी वीडियो मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें