फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के साथ अब संगम एक्सप्रेस भी हुई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती के साथ अब संगम एक्सप्रेस भी हुई निरस्त
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन/बुलंदशहर। कानपुर देहात में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण शनिवार को दूसरे दिन भी दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दूसरे दिन भी निरस्त रही, जबकि प्रयागराज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रयागराज से मेरठ चलने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिए जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर देहात में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने का असर शनिवार को भी दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर नजर आया। तकनीकी कमी की वजह से अप-डाउन लाइन बाधित रही।
- पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें