फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 18 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
death - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना के सेमरा निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शनिवार देर शाम हरदोई-बिलग्राम रोड पर एक स्कूल के सामने बेहोशी की हालत में मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगाें पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुरसा थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विजय (25) पुत्र रामदयाल तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। उसकी सेमरा चौराहा पर मोबाइल की दुकान थी। रामदयाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले विजय ने गांव की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। युवती के परिजनों से विवाद होने पर दोनों पक्षों की रजामंदी से कोर्ट मैरिज को निरस्त करा दिया गया था।

इसके बाद विजय व युवती की अलग-अलग शादी हो गई थी। रामदयाल का आरोप है कि करीब छह महीने से युवती मायके में ही रह रही थी। इस दौरान युवती का दुकान पर आना जाना शुरू हो गया था। इससे विजय व युवती की नजदीकियां बढ़ गई थी। बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे युवती विजय से मिलने दुकान पर आई थी।
विज्ञापन
  इसके कुछ देर बाद विजय भी उसके घर गया था। जिसकी जानकारी होने पर विजय की मां व पत्नी सविता युवती के घर गई थी। विजय भी उसके घर पर ही था। यहां पर विजय की मां का युवती की मां से विवाद हो गया। इस दौरान विजय वहां से चला गया । विजय की मां ने मामले की सूचना पुलिस चौकी पर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
    करीब सात बजे ग्रामीणों ने रामदयाल को सूचना दी कि विजय हरदोई-बिलग्राम रोड पर शिवदयाल पाल महाविद्यालय के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। इस पर रामदयाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
    रामदयाल ने युवती, उसके पिता व भाई पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक  के परिजनों की सूचना शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें